Sharing knowledge About RF Hindi

× Home Content / Blogs (लेख) Categories Subscribe Our other websites Our Social Media Link Contact us About us Privacy Policy Disclaimer Terms and Conditions

Blog / Content Details

विषयवस्तु विवरण



हिन्दी भाषा में बिन्दु (Point /Dat) का प्रयोग 14 स्थानों पर होता है | इन बिन्दुओं को क्या कहा जाता है?

  • BY:
     RF Temre
  • Posted on:
    January 01, 1970

हिंदी भाषा में जहाँ-जहाँ भी बिंदु का प्रयोग होता है और बिंदु को क्या कहा जाता है इस बारे में नीचे जानकारी दी गई है।

1. अयोगवाह वर्ण अनुस्वार के रूप (अं) ― हिन्दी वर्णमाला में स्वरों के बाद अनुस्वार हेतु (ं) बिन्दु का प्रयोग किया जाता है। इस बिंदु को अनुस्वार कहा जाता है।
उदाहरण― पतंग, गंगा।

2. अयोगवाह वर्ण विसर्ग के रूप में (अः) ― हिन्दी वर्णमाला में स्वरों के बाद अनुस्वार (ं) एवं अनुस्वार के बाद विसर्ग (ः) में दो बिन्दुओं का प्रयोग किया जाता है। इन बिंदुओं को विसर्ग कहा जाता है।
उदाहरण― प्रातःकाल, अतः।

3. अनुनासिक ( ँ )― उच्चारण में जब वायु नासाद्वार और मुॅंह दोनों से निकलती है तब वहाँ अनुनासिक का प्रयोग होता है। इस बिंदु को अनुनासिक कहा जाता है।
उदाहरण ― आँख, माॅं, काॅंच, दाॅंत आदि।

4. द्विगुण व्यंजनों में― वे व्यंजन जिनमें दो गुण हो उन्हें द्विगुण व्यंजन कहा जाता है और ये 'ड़' और 'ढ़' हैं। इनमें भी नीचे बिंदु का प्रयोग किया जाता है। इन वर्णों में लगने वाली बिंदुओं को द्विगुण वर्ण बिंदु कहते हैं।
उदाहरण ― पेड़, पढ़ना, लड़की आदि।

5. 'क' वर्ग का अंतिम वर्ण (ड.) में ― स्पर्श व्यंजनों के 'क' वर्ग का अंतिम वर्ण (पंचम वर्ण) में बिंदु का प्रयोग किया जाता है। इस वर्ण में लगने वाले बिंदु को 'ङ' वर्ण बिंदु कहते हैं।
उदाहरण ― पिङ्गल, पतङ्ग, गङ्गाधर आदि।

6. शब्द संक्षेपण हेतु— हिंदी भाषा में कई शब्दों के लिए शब्द संक्षेप बनाए जाते हैं अर्थात बड़े या लंबे शब्दों के स्थान पर शब्द संक्षेप बनाकर लिखिए या बोले जाते हैं। इस तरह की बिंदुओं को संक्षेपण बिंदु कह सकते हैं।
उदाहरण― 'मध्य प्रदेश' के लिए 'म. प्र.', "कृपया पन्ना उलटिए" के लिए 'कृ. प. उ.', 'संख्या क्रमांक' के लिए 'सं.क्र.' जैसे शब्द संक्षेपों का प्रयोग किया जाता है।

7. पूर्णता हेतु (पूर्ण विराम के रूप में)― आजकल हिंदी में भी पूर्णविराम के लिए बिंदु का प्रयोग किया जाता है। इस तरह बिंदु को पूर्ण विराम बिंदु कहते हैं।
उदाहरण ― मोहल खेल रहा है. हम सिवनी जा रहे हैं.

8. क्रम संख्या में― जब किसी संख्या को क्रमांक बनाकर लिखा जाता है और संख्या क्रमांक के बाद भी बिंदी का प्रयोग किया जाता है। तो इसे क्रम संख्यांकन बिंदु कहते हैं।
उदाहरण ― [1., 2.]

9. रिक्त स्थान दर्शाने में― रिक्त स्थान पूर्ति हेतु जो वाक्य दिए जाते हैं उनमें भी खाली जगह को व्यक्त करने के लिए बिंदुओं का प्रयोग किया जाता है। इस तरह के बिन्दुओं को रिक्ति सूचक बिन्दु कहते हैं।
उदाहरण― आवत ही ....... नैनन नही सनेह।

10. प्रश्नवाचक चिह्न में (?)― विराम चिन्हों में प्रश्नवाचक में नीचे बिंदु का प्रयोग किया जाता है। इसे विराम चिह्न में प्रयुक्त बिन्दु कह सकते हैं।
उदाहरण― ?
आप कहाॅं रहते हैं?

11. विश्मय बोधक चिह्न में (?)― विराम चिन्हों में विश्मयबोधक चिह्न में भी नीचे बिंदु (डॉट) का प्रयोग किया जाता है। इसे विराम चिह्न में प्रयुक्त बिन्दु कह सकते हैं।
उदाहरण― !
वाह! कमाल कर दिया।

12. अर्ध्दविराम चिह्न में (?)― विराम चिन्हों में अर्ध्दविराम चिह्न में उपर बिंदु का प्रयोग किया जाता है। इसे भी विराम चिह्न में प्रयुक्त बिन्दु कह सकते हैं।
उदाहरण― ;
आसमान में घने काले बादल छा गये; बिजली कड़कने लगी; बादल धड़धड़ाने लगे और वर्षा होने लगी।

13. नुक्ता वाले वर्णों में― आजकल फारसी भाषा के वर्णों का प्रयोग हिंदी में होने लगा है जिनमें नुक्ता का प्रयोग किया जाता है। वर्णों में इस तरह से प्रयुक्त बिंदुओं को नुक्ता या नुक्ता बिंदु कहते हैं।
उदाहरण — फ़, ज़, लफ़्ज़

14. दशमलव के रूप में― जब हिंदी में दशमलव वाली संख्याओं को लिखा जाता है तो दशमलव के लिए बिंदु का प्रयोग किया जाता है। किसी बिंदु को दशमलव बिंदु कहा जाता है।
उदाहरण — 4.5, 9.5, 0.1

हिन्दी भाषा के इतिहास से संबंधित इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़िए।।
1. भाषा का आदि इतिहास - भाषा उत्पत्ति एवं इसका आरंभिक स्वरूप
2. भाषा शब्द की उत्पत्ति, भाषा के रूप - मौखिक, लिखित एवं सांकेतिक
3. भाषा के विभिन्न रूप - बोली, भाषा, विभाषा, उप-भाषा
4. मानक भाषा क्या है? मानक भाषा के तत्व, शैलियाँ एवं विशेषताएँ
5. देवनागरी लिपि एवं इसका नामकरण, भारतीय लिपियाँ- सिन्धु घाटी लिपि, ब्राह्मी लिपि, खरोष्ठी लिपि
6. विश्व की प्रारंभिक लिपियाँ, भारत की प्राचीन लिपियाँ

हिन्दी भाषा के इतिहास से संबंधित इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़िए।।
1. हिन्दू (हिन्दु) शब्द का अर्थ एवं हिन्दी शब्द की उत्पत्ति
2. व्याकरण क्या है? अर्थ एवं परिभाषा, व्याकरण के लाभ, व्याकरण के विभाग
3. व्याकरण का प्रारम्भ, आदि व्याकरण - व्याकरणाचार्य पणिनि

ध्वनि एवं वर्णमाला से संबंधित इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़िए।।
1. ध्वनि का अर्थ, परिभाषा, लक्षण, महत्व, ध्वनि शिक्षण के उद्देश्य ,भाषायी ध्वनियाँ
2. वाणी - यन्त्र (मुख के अवयव) के प्रकार- ध्वनि यन्त्र (वाक्-यन्त्र) के मुख में स्थान
3. हिन्दी भाषा में स्वर और व्यन्जन || स्वर एवं व्यन्जनों के प्रकार, इनकी संख्या एवं इनमें अन्तर
4. स्वरों के वर्गीकरण के छः आधार
5. व्यन्जनों के प्रकार - प्रयत्न, स्थान, स्वरतन्त्रिय, प्राणत्व के आधार पर

ध्वनि, वर्णमाला एवं भाषा से संबंधित इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़िए।।
1. 'अ' से 'औ' तक हिन्दी स्वरों की विशेषताएँ एवं मुख में उच्चारण स्थिति
2. प्रमुख 22 ध्वनि यन्त्र- स्वर तन्त्रियों के मुख्य कार्य
3. मात्रा किसे कहते हैं? हिन्दी स्वरों की मात्राएँ, ऑ ध्वनि, अनुस्वार, अनुनासिक, विसर्ग एवं हलन्त के चिह्न
4. वर्ण संयोग के नियम- व्यन्जन से व्यन्जन का संयोग
5. बलाघात या स्वराघात क्या है इसकी आवश्यकता, बलाघात के भेद

ध्वनि, वर्णमाला एवं भाषा से संबंधित इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़िए।।
1. ध्वनि उच्चारण में 'प्रत्यन' क्या है? प्रयत्नों की संख्या, 'प्रयत्न' के आधार पर हिन्दी व्यन्जन के भेद
2. हिन्दी भाषा के विभिन्न अर्थ
3. हिन्दी भाषा एवं व्याकरण का संबंध
4. हलन्त का अर्थ एवं प्रयोग

शब्द निर्माण एवं प्रकारों से संबंधित प्रकरणों को पढ़ें।
1. शब्द तथा पद क्या है? इसकी परिभाषा, विशेषताएँ एवं महत्त्व।
2. शब्द के प्रकार (शब्दों का वर्गीकरण)
3. तत्सम का शाब्दिक अर्थ एवं इसका इतिहास।
4. तद्भव शब्द - अर्थ, अवधारणा एवं उदाहरण
5. विदेशी/विदेशज (आगत) शब्द एवं उनके उदाहरण
6. अर्द्धतत्सम एवं देशज शब्द किसे कहते हैं?

शब्द निर्माण एवं प्रकारों से संबंधित प्रकरणों को पढ़ें।
1. द्विज (संकर शब्द) किसे कहते हैं? उदाहरण
2. ध्वन्यात्मक या अनुकरण वाचक शब्द किन्हें कहते हैं?
3. रचना के आधार पर शब्दों के प्रकार- रूढ़, यौगिक, योगरूढ़
4. पारिभाषिक, अर्द्धपारिभाषिक, सामान्य शब्द।
5. वाचक, लाक्षणिक एवं व्यंजक शब्द
6. एकार्थी (एकार्थक) शब्द - जैसे आदि और इत्यादि वाक्य में प्रयोग
7. अनेकार्थी शब्द किसे कहते हैं? इनकी सूची
8. पूर्ण एवं अपूर्ण पर्याय शब्द एवं उनके उदाहरण
9. श्रुतिसमभिन्नार्थक शब्द क्या होते हैं एवं शब्द सूची
10. पुनरुक्त (युग्म) शब्द क्या होते हैं? उनके वर्ग

शब्द निर्माण एवं प्रकारों से संबंधित प्रकरणों को पढ़ें।
1. पर्यायवाची शब्द क्या है?शब्दों की सूची
2. विलोम शब्दों की रचना (विलोम बनने के नियम) व शब्द सूची || विलोम शब्दों के अन्य नाम
3. समानार्थी या समानार्थक शब्द किसे कहते हैं? इसकी परिभाषा और विशेषताएँ
4. समानार्थी शब्दों में अर्थभेद, शब्द प्रयोग के आधार पर अर्थ में अंतर
5. हिन्दी वर्णों/अक्षरों के भाग― शिरोरेखा, अर्द्ध पाई, मध्य पाई, अंत पाई, वक्र, मध्यम् रेखा, हलन्त, बिन्दु, मात्रा चिह्न
6. अनेक शब्दों के एक शब्द (समग्र शब्द) क्या है? उपयोगिता, महत्व एवं शब्द सूची
7. संख्यावाचक शब्द क्या होते हैं इनकी शब्द सूची

हिन्दी भाषा एवं व्याकरण के इन 👇 प्रकरणों को भी पढ़िए।।
1. 'स्रोत भाषा' एवं 'लक्ष्य भाषा' क्या होती है? इनकी आवश्यकता एवं प्रयोग
2. दुःख, दर्द, कष्ट, संताप, पीड़ा, वेदना आदि में सूक्ष्म अंतर एवं वाक्य में प्रयोग
3. झण्डा गीत - झण्डा ऊँचा रहे हमारा।
4. घमण्ड, अहंकार, दम्भ, दर्प, गर्व, अभिमान, अहम् एवं अहंमन्यता शब्दों में सूक्ष्म अंतर एवं वाक्य में प्रयोग

इन 👇 महत्वपूर्ण प्रकरणों को भी पढ़ें।
भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न


आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
(I hope the above information will be useful and important. )
Thank you.
R. F. Tembhre
(Teacher)
rfhindi.com

Comments (0)

अभी तक कोई कमेंट नहीं है। पहला कमेंट आप करें!

Leave a Reply

Security Check: 2 + 5 = ?
  • Share on :

You may also like

Follow us

Catagories

subscribe

Note― अपनी ईमेल id टाइप कर ही सब्सक्राइब करें।